फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The heat started torturing at night, the minimum temperature reached 21.0 degree Celsius

Mahendragarh-Narnaul News: रात्रि को सताने लगी गर्मी, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Wed, 12 Apr 2023 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
The heat started torturing at night, the minimum temperature reached 21.0 degree Celsius
नारनौल। जिले में धीरे-धीरे गर्मी अपने पैर पसारने लगी है। दो दिनों से बादलवाही के चलते तापमान स्थिर बना हुआ है। नारनौल का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन के तापमान की बजाय रात्रि के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जो सामान्य से ज्यादा बढ़ रहा है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान में बादलवाही के चलते मामूली गिरावट हुई है। 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य दो मौसमी प्रणालियों का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। इसके साथ अरब सागर पर बना प्रति चक्रवातीय सरकुलेशन भी अपने जलवे संपूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश यहां तक कि पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत सभी स्थानों पर तापमान में उछाल जारी है। क्योंकि इस मौसम प्रणाली द्वारा सीधे तौर पर पश्चिमी मरुस्थलीय पवनों का प्रभाव से धीरे-धीरे मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली तापमान में बढ़ोतरी जारी है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर गर्मी ने अपने प्रचंड तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से जिले में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ हैं। जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 21.0 डिग्री सेल्सियस और 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक ही दिन में 5.0- 6.6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखने को मिला है। जिले में रात्रि तापमान सामान्य तापमान से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसके अलावा जिला महेंद्रगढ़ में बुधवार सुबह से ही आंशिक बादलवाही देखने को मिली। जिसकी वजह जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हञुई है। बुधवार को जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 36.0 डिग्री सेल्सियस और 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में ओर बढ़ोतरी दर्ज होगी। क्योंकि अरब सागर पर बना प्रति चक्रवातीय सरकुलेशन राजस्थान और गुजरात के नजदीक पहुंच जाएगा और गर्मी अपने प्रचंड तेवर से आगाज करेगी। जिसकी वजह से तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बादल वाही देखने को मिलेगी। 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही साथ 19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed