फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The heat started showing, the temperature of Narnaul reached 41.4 degree Celsius

गर्मी ने दिखाने लगी तेवर, नारनौल का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Tue, 29 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The heat started showing, the temperature of Narnaul reached 41.4 degree Celsius
मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में तेज धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्क रहने से तापमान में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन

इस सप्ताह तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को दिन में धूप तेजी रही। इसके चलते हवा भी गर्म रही। सोमवार को नारनौल का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को बढ़कर 41.4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है।
विज्ञापन

कूलर और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी
गर्मी बढ़ने की वजह से कूलर, एसी और पंखों की मांग भी बढ़ गई है। दुकानदार भी दुकानों को कूलर आदि से भरने लगे हैं। गर्मी बढ़ने की वजह से ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। गर्मी शुरू होते ही सड़कों पर गन्ने के जूस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed