फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The heat plagued the whole day, in the evening there was relief from drizzle

दिनभर गर्मी ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The heat plagued the whole day, in the evening there was relief from drizzle
आसमान में छाए बादल--संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जिले में बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम खुशगवार हो गया।गर्मी से राहत मिलने पर लोग शाम को घरों से बाहर निकले। पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी पड़ रही थी जिससे लोग परेशान थे। दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री रहा। वहीं बूंदाबांदी के बाद तापमान भी 5 डिग्री गिरकर 35 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट आई जो 24 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय आसमान से झुलसा देने वाली धूप के चलते लोग भी घरों में दुबकने को मजबूर रहे। शाम को करीब 5 बजे आसमान में बादल छाए तथा तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी को कुछ हद तक निजात मिली। शाम के समय मौसम ठंडा होने पर लोग भी अपने घरों के बाहर निकले जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर चहलपहल भी नजर आई। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी तीन दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

कहीं बारिश हुई तो कहीं आई आंधी
नारनौल। दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद कहीं आंधी आई तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे इलाके में नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का प्रभाव जारी है। मंगलवार रात्रि व बुधवार सुबह तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हरियाणा के हिस्सों में बारिश हुई। बुधवार दोपहर बाद जिला महेंद्रगढ़ के सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली और आसपास हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई तो कहीं आंर्धी आई। हरियाणा एनसीआर और दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे लोगों को लू से राहत मिली है। बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान क्रमश 26.0 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed