फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The head of the cowshed described cow service as a symbol of compassion and service.

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला प्रधान ने गोसेवा को बताया करुणा और सेवा का प्रतीक

Sat, 10 Oct 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The head of the cowshed described cow service as a symbol of compassion and service.
फोटो संख्या:65-गोशाला धोलपोश   आश्रम में आयोजित भंडारे में आयोजकों को सम्मानित करते गोशाला के प
महेंद्रगढ़। गोशाला धोलपोश आश्रम में भंडारे और वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ और भजन-सत्संग हुआ। शुक्रवार को साधु-संतों को भोजन करवाने और विधिवत गोपूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव के पुत्र राहुल यादव ने हवन में भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एसडीओ फूल सिंह यादव मौजूद रहे। महाशय भरत सिंह एवं पार्टी ने भजन-उपदेश के माध्यम से धर्म, संस्कार और गोसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सवेरा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम ने किया।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान रविंद्र तिवारी ने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गोसेवा से समाज में दया, परोपकार और सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से गोशालाओं के संरक्षण और बेसहारा गोवंश की देखभाल में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त एसडीओ फूल सिंह यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोशाला के पदाधिकारी, समाजसेवी और अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव का समापन प्रसाद वितरण और गोसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed