{"_id":"6a060f3c0772b4ed2e0bce70","slug":"the-gurugram-team-won-the-kalpana-chawla-cup-by-defeating-the-mahendragarh-team-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126484-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गुरुग्राम की टीम ने महेंद्रगढ़ की टीम का हराकर जीता कल्पना चावला कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गुरुग्राम की टीम ने महेंद्रगढ़ की टीम का हराकर जीता कल्पना चावला कप
विज्ञापन
फोटो संख्या:85- कल्पना चावला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता गुरूग्राम की टीम कोच के साथ---स्रोत
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा के बाबा रुपादास खेल स्टेडियम में आयोजित नौवीं कल्पना चावला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुग्राम की टीम विजेता व महेंद्रगढ़ उप विजेता रही। बाबा रूपादास मंदिर कमेटी प्रधान विजयपाल व कोच रवि ने बताया कि प्रतियोगिता में फाइनल सहित तीन मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला महेंद्रगढ़ व हिसार के मध्य खेला गया। हिसार ने 15 ओवर में 70 रन बनाए। महेंद्रगढ़ टीम ने निर्धारित ओवर में जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में दीपिका जांगड़ा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मुकाबला गुरुग्राम व दादरी के मध्य खेला गया। दादरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। खिलाड़ी अनन्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर 12 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरूग्राम टीम ने 15 ओवर में जीत हासिल कर लिया। खिलाड़ी अनन्या ने नाबाद 60 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम के मध्य खेला गया। महेंद्रगढ़ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 136 रन बनाए। नेहा रानी ने 40 रन, आशिया ने 35 रन व प्रिया 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर लिए। खिलाड़ी तनु ने 60 रन, नेहाल ने 45 रन बनाकर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।
इस मौके पर सूबेदार राम अवतार, सचिव राजपाल, खजांची ओमप्रकाश, अतर सिंह, शीशपाल, महिपाल, कोच अजीत, नरेंद्र कौशिक, भूपेंद्र मौजूद रहे।