फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The groom burst into tears after seeing his girlfriend crying... and the marriage broke down.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रेमिका को रोते देख दूल्हे के निकले आंसू... और टूट गई शादी

Sat, 09 Mar 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The groom burst into tears after seeing his girlfriend crying... and the marriage broke down.
नारनौल। घरवालों के दबाव में शादी करने पहुंचा दूल्हा वरमाला के समय अपनी प्रेमिका को रोते देख अपने आंसू नहीं रोक सका। दूल्हे को उसकी प्रेमिका के साथ रोते देख शादी में बखेड़ा खड़ा हो गया। प्रेम-प्रसंग खुला तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गहमा-गहमी शुरू हो गई। बाद में वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगी और शादी में खर्च हुए 25 लाख रुपये लौटाने पर समझौता हुआ। पूरा घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मैरिज पैलेस में छह मार्च को चरखी दादरी से बरात आई थी। मैरिज पैलेस में वर और वधु पक्ष के सभी रिश्तेदार पहुंच गए थे। इस दौरान एक युवती दूल्हे के पास काफी समय से खड़ी थी। वरमाला से ठीक पहले वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसे रोता देख दूल्हा भी अपने आंसू नहीं रोक पाया और वह भी फफक पड़ा। दूल्हे को युवती के साथ रोते देख सब हैरत में पड़ गए। थोड़ी देर में बात खुल गई कि दूल्हे के साथ रो रही युवती कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका है। इसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

दूल्हा बोला- मुंह बोली बहन है
दूल्हे से जब युवती के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह उसकी मुंह बोली बहन है। इसी दौरान दुल्हन के बुआ के लड़के ने कुछ संदिग्ध देखा और दुल्हन की मां को बता दिया। थोड़ी देर में मामला खुला कि युवती दूल्हे की प्रेमिका है। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और दुल्हन ने लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूल्हे के दादा ने माफी मांगकर मामला शांत कराया

शादी टूटने के बाद दूल्हे पक्ष की तरफ से 25 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के दादा ने माफी मांगते हुए मामले को शांत कराया और शादी समारोह में जो भी वधू पक्ष की ओर से खर्च हुआ है, उसे लौटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed