{"_id":"69f63f1d4090441f1406590a","slug":"the-goal-is-to-complete-the-work-by-monday-come-what-may-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126153-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सोमवार तक हर हाल में काम खत्म करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सोमवार तक हर हाल में काम खत्म करने का लक्ष्य
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जनगणना के लिए प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सोमवार तक शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों की मैपिंग का काम हर हाल में पूरा होना चाहिए। इसमें सरकारी संस्था को केंद्र मानकर आसपास की सभी गलियों, रास्तों और अहम जगहों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है ताकि आगे घर-घर जनगणना का काम आसानी से किया जा सके।
वैसे तो 1 मई से जनगणना की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अभी तक प्रगणक घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करने का काम शुरू नहीं कर पाए हैं। जिले में कुल 387 प्रगणक और 74 सुपरवाइजर लगाए गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनगणना से जुड़े आंकड़े इकट्ठा करेंगे।
इस पूरी प्रक्रिया को सही और बिना गलती के पूरा करने के लिए एसडीएम योगेश सैनी ने फील्ड ट्रेनरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने काम में तेजी और पारदर्शिता पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा खंड में 8 ट्रेनर भी नियुक्त किए गए हैं जो सुपरवाइजरों के काम की निगरानी करेंगे और रोजाना फील्ड रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।
एसडीएम के समन्वयक राजेश शर्मा ने बताया कि मैपिंग पूरी होने के बाद प्रगणकों की तैनाती तय की जाएगी और जनगणना का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। सभी प्रगणकों को मोबाइल ऐप के जरिए डेटा एंट्री करनी होगी। हाल ही में गांव जासावास, बवानिया और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा भी की गई है।