फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The four were killed with an ax in a rift with the wife

पत्नी के साथ हुई थी अनबन में चारों की कुल्हाड़ी से हत्या की थी

Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The  four were killed with an ax in a rift with the wife
पत्नी और तीन बच्चों के हत्यारोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के नया नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने नया नगर एमपी से काबू किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया हैं कि उसे बीमार मां के पास जाना था। ऐसे में पैसे के इंतजाम के लिए बाइक को दस हजार रुपये में बेचा था। इसके बाद अपने जान पहचान के पास दो हजार रुपये और लेने गया था, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इस पर पत्नी ने उसे ताना मारा था। इसके बाद आरोपी तुलसी ने पत्नी से कहा कि छोटी बेटी को लेकर गांव चली जा। इस पर पत्नी ने उसे जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। डीएसपी ने बताया कि इसी गुस्से में आरोपी ने पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की। इसके बाद बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि उसे बच्चों को मारना नहीं था, लेकिन उसे पता नहीं क्या हुआ कि तीनों बच्चों को मार दिया। उन्होंने बताया कि एक दिन की रिमांड के दौरान और पूछताछ की जाएगी। आरोपी शराब पीने का आदी था। बता दें कि छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी तुलसी अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ सिंघाना रोड पर किराये के मकान पर रहता था। दो सितंबर की रात चारों की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने मकान मालिक बलवीर सिंह शिकायत पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed