{"_id":"69c96c9105ceaa7fd10922b3","slug":"the-foundation-stone-of-phc-will-be-laid-on-april-1-in-bawania-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125195-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बवानियां में एक अप्रैल को होगा पीएचसी का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बवानियां में एक अप्रैल को होगा पीएचसी का शिलान्यास
Sun, 29 Mar 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव बवानियां में खंडहर पीएचसी--संवाद
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। गांव बवानियां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर है। इसमें उचित सुविधाएं नहीं हैं। अब नए भवन के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इसका शिलान्यास एक अप्रैल को किया जाएगा।
ग्राम पंचायत की ओर से एक अप्रैल को गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और नए भवन का शिलान्यास करेंगी।
ग्रामीणों को यह सुविधाएं दिलाने के लिए पंचायत की ओर से मंत्री को सम्मानित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी और लोगों को सामान्य बीमारियों के पास में सुविधा मिलेगी। फिलहाल पीएचसी का भवन जर्जर हो चुका है और इसमें सुविधाएं भी सीमित हैं। नए भवन निर्माण में सामान्य जांच व बीमारियों के उपचार की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
युवा इंकलाब संगठन अध्यक्ष कुलदीप सुरजनवास ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग उठाई जा रही थी। अब 55 लाख रुपये पीएचसी का नया भवन बनाया जाएगा। बजट स्वीकृत करवाने व गांव में आयुष केंद्र खोलने की मंजूरी दिलवाने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार व सम्मान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
गांव में स्वास्थ्य मंत्री की ओर से 55 लाख रुपये बजट मंजूर करवाया गया और पीएचसी निर्माण के साथ आयुष केंद्र खोलने की मंजूरी दिलाई गई है। इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। इसके लिए पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर मंत्री का सम्मान किया जाएगा। - संजीव कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, बवानिया