फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The former village head owes Rs 11.64 lakh, and an FIR has been registered due to the non-recovery of land revenue.

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सरपंच पर 11.64 लाख रुपये बकाया, भू-राजस्व की वसूली न होने पर एफआईआर दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The former village head owes Rs 11.64 lakh, and an FIR has been registered due to the non-recovery of land revenue.
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत दुलोठ जाट की पूर्व सरपंच अंजूबाला के खिलाफ 11.64 लाख रुपये के बकाया भू-राजस्व की वसूली न होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सिहमा की शिकायत के आधार पर थाना अटेली में की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त महेंद्रगढ़ के 9 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के बाद प्रशासन ने वसूली प्रक्रिया को आगे बढ़ाया लेकिन राशि जमा न होने पर अंततः कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। मामले की शुरुआत उपायुक्त के निर्देश पर 8 सितंबर को हुई, जब पूरा प्रकरण तहसीलदार अटेली को सौंपा गया।
विज्ञापन

इसके बाद तहसीलदार कार्यालय की ओर से पूर्व सरपंच को नोटिस जारी कर उपस्थित होने और बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए। हालांकि न तो वे कार्यालय में पेश हुईं और न ही धनराशि जमा करवाई। इससे प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रशासन ने उनकी चल-अचल संपत्ति की जांच करवाई। फील्ड कानूनगो की ओर से 4 नवंबर को भेजी गई रिपोर्ट में सामने आया कि अंजूबाला के नाम राजस्व रिकॉर्ड में कोई भी संपत्ति दर्ज नहीं है। ऐसे में भू-राजस्व के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राशि की वसूली संभव नहीं पाई गई।

वसूली में निरंतर बाधा और नोटिसों की अनदेखी के बाद बीडीपीओ सिहमा ने थाना अटेली को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed