फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The first indoor Kabaddi stadium of the district is being prepared at Baba Jairamdas Dham of village Pali.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली के बाबा जयरामदास धाम पर तैयार हो रहा जिले का पहला इंडोर कबड्डी स्टेडियम

Mon, 01 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The first indoor Kabaddi stadium of the district is being prepared at Baba Jairamdas Dham of village Pali.
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव पाली के बाबा जयरामदास धाम पर 20 लाख रुपये की लागत से जिले का पहला इंडोर कबड्डी स्टेडियम तैयार किया जाएगा। खेल विभाग की लंबे समय से चल रही अनदेखी के चलते अब बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी पाली ने गत वर्ष दिसंबर माह के दौरान स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू किया था। 65 गुना 125 फीट के इस स्टेडियम में एक साथ 5 हजार दर्शक एक साथ बैठकर दो मुकाबले देख सकेंगे।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों का कहना है कि 15 जनवरी तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास का मेला इस बार छह फरवरी को है। मेले पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जब कमेटी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया तो कबड्डी के इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए सहमति बनी। एक दिसंबर को काम शुरू कर दिया गया था जो युद्ध स्तर पर जारी है। इस स्टेडियम में रात के समय में भी मुकाबलों का आयोजन किया जा सकेगा तथा खिलाड़ी किसी भी मौसम में अभ्यास कर सकेंगे। स्टेडियम में कबड्डी के दो मैदान तैयार किए जाएंगे तथा इनमें मैट का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

15 जनवरी तक पूरा होगा निर्माण कार्य
मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मेला अवसर पर होने वाली नेशनल कबड्डी में लड़के एवं लड़कियों के मुकाबले इसी स्टेडियम में कराए जा सकेंगे। लंबे समय से खेल विभाग से कबड्डी के इंडोर स्टेडियम की मांग की जा रही थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब खिलाड़ियों को इस स्टेडियम में अभ्यास करने की हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इंडोर स्टेडियम में रात के समय एवं खराब मौसम में भी खिलाड़ियों के अभ्यास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही स्टेडियम में किसी भी स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से शामिल होंगी लड़के व लड़कियों की 70 टीमें
मंदिर कमेटी के सह सचिव प्रदीप सिंह तंवर ने बताया कि इस बार मेला अवसर पर पहली बार लड़कियों की टीमों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार नेशनल स्टाइल कबड्डी की विजेता टीम को 1.21 लाख व बीजेआरडी कप तथा उप विजेता को 81 हजार रुपये की राशि व बीजेआरडी कप दिया जाएगा। वहीं पहली बार होने वाली लड़कियों की प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। दोनों वर्गाें की प्रतियोगिताओं में देशभर से 70 से अधिक टीमें शामिल होंगी।

इस बार लाइव होगा कबड्डी के सभी मुकाबलों का प्रसारण
कबड्डी प्रबंधक प्रदीप सिंह तंवर ने बताया कि पहली बार मेला अवसर पर हर बार विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़े स्तर के खिलाड़ी शामिल होते हैं। इस बार सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोशल प्लेटफार्म पर किया जाएगा। देशभर में कोई भी यह मुकाबले देख सकेगा। इस बार सभी मुकाबले प्रो कबड्डी के नियमों के आधार पर किए जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए रहने तथा भोजन की पूरी व्यवस्था भी मंदिर कमेटी की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed