{"_id":"67798fcaf71bbc10bc075970","slug":"the-first-anniversary-of-ram-mandir-prana-pratishtha-will-be-celebrated-on-11th-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114278-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 11 को मनाई जाएगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 11 को मनाई जाएगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ
Sun, 05 Jan 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद की नवगठित कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन परिषद प्रांगण में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान दिनकर बोहरा ने की। परिषद के कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा ने बताया कि 11 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्री रामलीला परिषद में मनाई जाएगी। पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस दिन कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि परिषद प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए परिषद प्रांगण में समाप्त होगी। इस यात्रा में भगवान राम की छवि की झांकी, घोड़े, बग्गी आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए परिषद के सचिव दिलीप गोस्वामी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उनके संयोजन में इस कार्यक्रम को मनाया जाएगा।
इस अवसर पर परिषद के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ कलाकार सुधीर दीवान, उप प्रधान रामचंद्र जांगड़ा, प्रबंधक अतुल दीवान, कोषाध्यक्ष राजेश लावणिया, आनंद शर्मा, सुरेश शास्त्री, अनिल कनोड़िया, भरत खुराना, राजेंद्र पोपली, सतीश पटौदिया, गिरधर कानोड़िया, राजेश बोहरा, पातराम यादव, सुनील यादव मौजूद रहे।