फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The fight ended in a draw between Narendra Dalwas and Ramesh Baghot

Mahendragarh-Narnaul News: नरेंद्र डालवास व रमेश बाघोत के बीच बराबरी पर छूटा दंगल

Sat, 07 Sep 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
The fight ended in a draw between Narendra Dalwas and Ramesh Baghot
कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी--स्रोत- आयोजक
सतनाली। गांव डिगरोता में बाबा नूर खां पीर मेले व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा नूर खां पीर मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की तथा नूर खां पीर के समक्ष मत्था टेककर मन्नत मांगी। मेले में विशाल कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया जिसमें सतनाली व आसपास के अनेक नामी पहलवानों ने अपना दमखम आजमाया।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल के दौरान 11 हजार रुपये की कुश्ती नरेंद्र डालनवास व रमेश बाघोत के बीच हुई जो बराबर पर छूटी। 5100 रुपये की कुश्ती रामकिशन अखाड़ा के पहलवान धर्मेंद्र ने अपने नाम की। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। कुश्ती दंगल में बतौर मुख्यातिथि विधायक राव दान सिंह की पत्नी संध्या यादव ने कहा कि मेला व कुश्ती दंगल हमारी प्राचीन संस्कृति के संवाहक है। ग्रामीण मेलों की शान को कुश्ती दंगल चार चांद लगा देते हैं। धार्मिक अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों व कुश्ती दंगल में ग्रामीण भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि हमारी संस्कृति जीवित रह सके।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर बसई ने कहा कि कुश्ती दंगल में भाग लेने वाले पहलवान हार-जीत की परवाह किए बगैर मैदान में उतरें। मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आयेाजन समिति का आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर धर्मवीर गोठवाल, अनिल पथराव, ठेकेदार सत्यवान लांबा, पवन शर्मा, विवेक शर्मा, तेजपाल, राजू प्रधान, मोहनलाल गोयल, पीतराम फौजी, वीरेंद्र, साधुराम पचेरवाल, बिजेंद्र, धर्मपाल रंगा, दिनेश गोयल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed