फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The farmer going to give water in the field was hit by the car, died

खेत में पानी देने जा रहे किसान को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The farmer going to give water in the field was hit by the car, died
क्षेत्र के गांव झगड़ौली में वीरवार को खेत में पानी देने जा रहे किसान को गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र संजित कुमार ने बताया कि उसका पिता रोशनलाल साइकिल लेकर खेत में पानी देने जा रहा था। अधिक ठंड होने के कारण साइकिल लेकर पैदल चल रहा था। उसी समय महेंद्रगढ़ की ओर से तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चालक के उसके पिता को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed