फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The entire city will shine at a cost of Rs 56 lakh, Hooda Park will also get a new look.

Mahendragarh-Narnaul News: 56 लाख की लागत से चमकेगा पूरा शहर, हुड्डा पार्क भी आएगा नए लुक में नजर

Fri, 08 Dec 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The entire city will shine at a cost of Rs 56 lakh, Hooda Park will also get a new look.
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगरपालिका में अब विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को वित्तीय कमेटी की ओर से शहर में 2313 स्ट्रीट लाइट लगवाने व एकमात्र हुड्डा पार्क की दशा सुधार के दो कार्यों से स्वीकृत प्रदान कर वर्क ऑर्डर कर दिए गए हैं। प्रथम चरण में हुड्डा पार्क की दशा सुधारने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं वित्तीय कमेटी की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम चरण में 56 लाख रुपये रुपये का टेंडर जारी कर इसके लिए वर्क ऑर्डर भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

पिछले पांच साल पार्षदों व प्रधान की आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गए थे व विकास के नाम पर शहर में कोई विशेष कार्य नहीं हो पाए थे। वहीं शहर की नई सरकार के कार्यकाल के भी 15 माह गुजरने के बावजूद कोई भी योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगरपालिका के पूर्व सचिव व जेई पर गलत एनडीसी जारी करने के कारण कानूनी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन अब अटेली नगरपालिका सचिव व एमई को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने अब योजनाओं का धरातल पर उतारने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में जहां आवश्यकता होती वहीं स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी
जिम्मेदारों का दावा है कि 56 लाख रुपये का टेंडर कर प्रदेश सरकार की ओर से हायर की गई एक निजी कंपनी को वर्क ऑर्डर किया जा चुका है। प्रथम चरण में जहां आवश्यकता होती वहीं स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। नगरपालिका प्रधान व पार्षदों की ओर से पहली ही बैठक में शहर में पर्याप्त रोशन के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई थी। अब उम्मीद है कि जनवरी माह के दौरान शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा पार्क के सुधरेंगे हालात
शुक्रवार को नगरपालिका की वित्तीय कमेटी की ओर से बदहाल शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क की सुध लेते हुए इसका टेंडर जारी कर दिया है। अब पार्क में नए सिरे से फव्वारों की मरम्मत, टूटे झूलों की मुरम्मत, ठप पड़े बोरवेलों की मरम्मत, घास व खरपतवार की कटाई-छंटाई, बिजली फिटिंग, पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही पार्क परिसर में उखड़ी टाइलों की जगह पर नई टाइल लगाई जाएंगी। रखरखाव के लिए घास कटिंग मशीन, पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गंदगी के ढेरों को उठाकर पार्क को सुंदर बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में शौचालयों की सुविधा शुरू की जाएगी। जिम्मेदारों का दावा है कि हुड्डा पार्क जल्द ही नए लुक में नजर आएगा।
इन योजनाओं के सिरे चढ़ने की जगी उम्मीद

वर्तमान समय में नगरपालिका के अधिकारियों व प्रधान तथा पार्षदों के तालमेल को देखते हुए जल्द ही अनेक योजनाएं सिरे चढ़ने की उम्मीद भी शहरवासियों में जगी है। नगरपालिका की ओर से पिछले 15 माह के दौरान 14 बड़ी योजनाएं बनाई गई थी। इनमें से दो को धरातल पर उतारने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अब 2.50 करोड़ के 11 हट्टा बाजार, नगरपालिका के दायरे में आने वाली सड़कों की मरम्मत व नवनिर्माण, तीन एकड़ में 5 करोड़ की लागत से ऑटो मार्केट के पीछे बनने वाले नगरपालिका के भवन व आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दिव्य नगर योजना के तहत मोदाश्रम के पास दस एकड़ में बनने वाले ट्यूरिस्ट सर्किट, शहर की 11 कॉलोनियों को मान्यता, 2.50 करोड़ की लागत से सब्जी मंडी के पीछे शुरू हुए सामुदायिक भवन के जल्द पूरा होने तथा शहर में अतिक्रमण पर लगाम की उम्मीद जगी है।


अब नगरपालिका में विकास कार्यों को लेकर तेजी से काम किया जाएगा। प्रथम चरण में स्ट्रीट लाइटें व बदहाल पड़े हुड्डा पार्क की दशा सुधार के लिए काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका की वित्तीय कमेटी की ओर से 56 लाख की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मंजूरी देते हुए वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। हुड्डा पार्क की दशा सुधार के लिए टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही पार्क नए लुक में नजर आएगा। अब अन्य योजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू कर धरातल पर उतारा जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed