{"_id":"6536bfd239ce0f2770091997","slug":"the-elders-protested-against-the-postman-accusing-him-of-arbitrariness-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4507-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डाकिये पर मनमर्जी का आरोप लगा बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डाकिये पर मनमर्जी का आरोप लगा बुजुर्गों ने किया प्रदर्शन
Tue, 24 Oct 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
गांव बाघोत में डाकिये को लेकर रोष प्रकट करते ग्रामीण।
कनीना। बुढ़ापा पेंशन वितरण में डाकिये की मनमर्जी से परेशान ग्रामीण बुजुर्गाें ने सोमवार को डाकघर के सामने रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीण बुजुर्गाें का कहना है कि डाकिया समय से बुजुर्गाें को पेंशन नहीं देता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेंशन वितरण में भेदभाव बरता जा रहा है। बीडीसी मेंबर महीपाल नंबरदार ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन के लिए काफी दिनों से डाकिये की ओर से मनमर्जी की जा रही है। साथ ही तय समय पर डाकघर नहीं पहुंचने के कारण बुजुर्गाें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि डाकिया अपने जान पहचान के लोगों को तो समय पर पेंशन दे रहा है, लेकिन बाकी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि डाकखाने में बैठने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था न होने के चलते लोगों को रास्ते में ही बैठकर इंतजार करना पड़ता है। जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरीवश धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
वहीं डाकपाल कुशपाल का कहना है कि कभी डाक वितरण में समय लग जाता है। कभी बुजुर्गाें की पेंशन समय से नहीं आने के कारण वितरण नहीं हो पाता है। साथ ही अनेक बुजुर्गों के डिवाइस में अंगूठे के निशान मैच नहीं होने से यह परेशानी आती है। बहुत से बुजुर्गों के फिंगर प्रिंट काफी प्रयासों के बाद भी मैच नहीं होते ऐसे में पेंशन वितरण में कुछ देरी हो जाती है।
विज्ञापन
इस मौके पर बमलहरी, प्रताप, भूडाराम, मंगतु, नाथूराम, मंगतू पंच, रामनिवास, धर्मपाल, बीरबल, हजारी, रामानंद, बनवारी, सागर, करतार सिंह, रामानंद, सुमित्रा, बनारसी, श्रवण, सोहना, विद्या, संतोष सहित अनेक बुजुर्ग व ग्रामीण उपस्थित रहे।