{"_id":"68c8598a79e3e4e89e0eafff","slug":"the-dust-rising-from-the-dilapidated-roads-is-choking-the-city-dwellers-when-will-the-responsible-people-wake-up-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120166-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बदहाल सड़कों से उठने वाली धूल घोंटने लगी है शहरवासियों का दम, कब चेतेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बदहाल सड़कों से उठने वाली धूल घोंटने लगी है शहरवासियों का दम, कब चेतेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- दिनेश दत्त-संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर बने गहरे गड्ढों के कारण दिनभर औसतन तीन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन गड्ढों में पानी और धूल जमा होने से वाहन चालकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। शहरवासियों का कहना है कि गड्ढों से उड़ने वाली धूल पूरे दिन लोगों का दम घोंट रही है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल रही है।
नगरपालिका ने शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 25 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया था, लेकिन तीन माह गुजरने के बावजूद इसका कोई ठोस परिणाम धरातल पर नहीं दिखा। वहीं, गड्ढों को भरने या मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिक अब नगर प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि सड़कों की समस्या से होने वाली दुर्घटनाओं और धूल की परेशानी से निजात मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -
शहरवासी बार-बार नगरपालिका से सड़कों की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं। लेकिन नपा के जिम्मेदार जल्द काम शुरू करने का हवाला दे रहे हैं। पिछले दो माह के दौरान शहर में प्रतिदिन औसतन तीन हादसे बदहाल सड़कों के कारण हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक इन गड्ढ़ों में फिसलकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
-- - लोकेश, दुकानदार रेलवे रोड
-- -- -- -- -- --
प्रतिदिन शहर मुख्य बाजारे में दस हजार से अधिक वाहन चालक व आमजन परेशानी उठा रहा है। माजरा चुंगी, गोशाला रोड, डुलाना रोड, मसानी चौक से बालाजी चौक, ब्रह्मचारी रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, सहित शहर की इस प्रमुख सड़कों पर दो-दो फुट के गड्ढे हो चुके हैं। नपा ने दावा किया था कि 25 लाख रुपये से दशा सुधारी जाएगी लेकिन कब तक यह कोई तय नहीं है।
-- - सुबेदार धर्मबीर, गोशाला रोड
-- -- -- -- -- -- --
बरसाती सीजन में पूरे शहर में जलभराव से सड़कें बदहाल हो गई हैं। दिनभर उड़ने वाली धूल से आमजन से लेकर व्यापारियों व दुकानदारों का दम घोंट दिया है। वाहनों के गुजरने के बाद उड़ने वाली धूल दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है। प्रमुख सड़कों की परतें पूरी तरह से उधड़ चुकी हैं। सड़क के नाम की हैं, कच्चे रास्ते के समान हालात हैं।
-- - सावंत सैनी, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -
नगरपालिका के जिम्मेदार आखिर कब तक चेत करेंगे। तीन माह पूर्व नगरपालिका ने शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 25 लाख रुपये का टेंडर फर्म को अलॉट करने का दावा किया गया था। बीच में मानसूनी सीजन शुरू होने का हवाला दिया था। लेकिन बरसाती सीजन के बाद यह सड़कें चलने लायक तक नहीं बची हैं। वाहनों
-- - दिनेशदत्त शर्मा, मोहल्ला पड़ाव
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए नगरपालिका की ओर से 25 लाख रुपये का टेंडर अलॉट किया जा चुका है। फर्म के ठेकेदार को एक सप्ताह के समय में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि एक सप्ताह में काम शुरू नहीं किया जाता है तो नपा सख्त कदम उठाएगी।
-- - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।