फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The dumper driver who hit the herd of cows arrested

गायों के झुंड को टक्कर मारने वाला डंपर चालक गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The dumper driver who hit the herd of cows arrested
नांगल चौधरी। गांव जैनपुर के पास सड़क पर गाय और बछड़ा-बछड़ी के झुंड को डंपर से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नांगल चौधरी क्षेत्र में गांव जैनपुर के पास सड़क पर बुधवार को एक डंपर चालक ने तेज रफ्तार से गाय और बछड़ा-बछड़ी के झुंड में टक्कर मार दी थी। इसमें करीब दो दर्जन गायों की इसमें जान चली गई थी जबकि 15 बछड़ा व बछड़ी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

थाना नांगल चौधरी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक को बाछौद गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में एक डंपर चालक ने गाय और बछड़ा-बछड़ी के झुंड में तेज रफ्तार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

राजस्थानी चारागाह अपनी राजस्थानी गाय और बछड़ा-बछड़ी के झुंड को पानी पिलाने के लिए कसावती नदी की तरफ जा रहे थे। जो निजामपुर रोड की तरफ से आते हुए एक डंपर चालक ने तेज रफ्तार से झुंड में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से करीब 21 बछड़ा बछड़ी मर गए और कुछ घायल हो गए। टक्कर लगने से घायल हुए पशुओं को इलाज के लिए तुरंत गोशाला में पहुंचाया गया। नांगल चौधरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम डंपर और चालक की तलाश में जुट गई। बछड़ा-बछड़ियों के झुंड में टक्कर मारने वाले डंपर चालक की तलाश करते हुए पुलिस ने डंपर को रेवाड़ी रोड पर बाछौद गांव के पास पकड़ लिया और चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया। चालक ने अपना नाम रामपाल निवासी राजगढ़ रेवाड़ी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed