फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The driver driving ahead applied brakes, the car coming from behind collided, caught fire

Mahendragarh-Narnaul News: आगे चल रहे वाहन चालक ने लगाए ब्रेक, पीछे से आ रही कार टकराई, लगी आग

Fri, 02 Feb 2024 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
The driver driving ahead applied brakes, the car coming from behind collided, caught fire
नांगल चौधरी। नारनौल-पनियाला मोड़ नेशनल हाइवे 148 बी पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक एक वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही कार वैगनआर आगे चल रही कार से टकरा गई और वैगनआर में आग लग गई। इससे घटना में वैगनआर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको प्रयास कर गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए नारनौल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हितेंद्र कुमार निवासी भूंगारका ने बताया कि नारनौल के एक निजी अस्पताल में नाैकरी करता है। उसका बड़ा भाई विजयपाल फाइनेंस बैंक नारनौल में नौकरी करता है। उसका भाई सांय चार बजे बैंक के किसी काम से नांगल चौधरी आया था। काम निपटाने के बाद विजयपाल वैगनआर कार चलाकर नांगल चौधरी से वापिस नारनौल लौट रहा था। समय करीब सात बजे सिरोही बहाली टोल प्लाजा क्राॅस करते ही करीब छह सौ मीटर आगे वैगनआर के आगे वाहन जा रहा था। उसके चालक ने वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की गाड़ी वैगनआर की पीछे से वाहन के टक्कर लगी। उसने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed