{"_id":"69371e0a338768aa8a008198","slug":"the-drinking-water-line-has-been-damaged-for-two-months-and-the-authorities-are-not-paying-attention-narnol-news-c-203-1-mgh1004-122286-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो माह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो माह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- कनीना में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बहता पानी---संवाद
- फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त कार को खींचता हाइड्रा। स्रोत यूपीडा
कनीना। दो माह से बाबा राधेदास तालाब के नजदीक पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। मुख्य सड़क पर दिनभर पानी फैलने से हादसों की आशंका भी बनी रहती है। समस्या से अवगत कराने के बाजवूद जिम्मेदारों की ओर से लाइन को ठीक करने का प्रयास तक नहीं किया गया।
स्थानीय निवासी मोहन सिंह, कृष्ण मास्टर, बलवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, रामपाल, दिनेश ने बताया कि दो माह पूर्व पाइप लाइन में कम ही पानी का रिसा होता था तो परेशानी भी कम थी लेकिन दो माह के समय में रिसाव के साथ-साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती गई।
विभागीय लापरवाही के कारण दिनभर सड़क पर पानी जमा रहता है। आए दिन दोपहिया वाहन फिसलकर गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। जब विभाग के जिम्मेदारों ने चेत नहीं किया तो लोगों ने ही स्वयं के प्रसासों से वहां लाल कपड़ा टांग दिया ताकि दूर से वाहन चालक सतर्क हो सकें।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से शिकायत के बावजूद इस समस्या पर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:-
कस्बावासियों की ओर से इस समस्या की सूचना मिली है। जल्द ही इस क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराया जाएगा। विभागीय कर्मचारियों को आदेश जारी किए जा चुके हैं जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -पवन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना