फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The drama Gadhe Ki Baraat was staged in the university.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में नाटक गधे की बरात का हुआ मंचन

Wed, 01 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The drama Gadhe Ki Baraat was staged in the university.
हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते कलाकार।
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) व हरियाणा कला परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में मूलचंद सभागार में राजनैतिक व्यंग्य पर आधारित गधे की बरात नामक नाटक का मंचन किया गया। प्रदर्शन कला संस्थान रोहतक के कलाकारों ने इस नाटक का मंचन पिछले 30 सालों में पाकिस्तान के लाहौर सहित विभिन्न देशों में किया जा चुका है। हकेंवि में 336वीं बार इसका मंचन किया गया।
विज्ञापन

गधे की बरात नाटक हरी भाई बड़गांवकर द्वारा लिखा गया है। नाटक का निर्देशन विश्वदीप त्रिखा द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पंकज कुमार रहे। इस नाटक के जरिए अमीर और गरीब के बीच की खाई को दिखाया गया। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह समय बदल जाता है, लेकिन अमीर और गरीब के बीच की खाई कभी कम नहीं होती। इसके अलावा नाटक समाज में व्याप्त राजनीति और सामाजिक नीतियों पर व्यंग है। इस मौके पर अविनाश सैनी, चारु गिरिधिर, सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक, डॉक्टर दिनेश चहल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed