{"_id":"6acd3bef284bc096540c5e7b","slug":"the-doctor-said-speak-openly-do-not-fear-stress-fight-it-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146547-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डॉक्टर बोले-खुलकर बात करें, तनाव से डरे नहीं, लड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डॉक्टर बोले-खुलकर बात करें, तनाव से डरे नहीं, लड़ें
विज्ञापन
फोटो नंबर-04जागरूकता रैली निकालते कॉलेज के विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
- फोटो : 1
नारनौल। मन की सेहत भी उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर की। इसी संदेश के साथ राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मनोचिकित्सकों ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के आसान तरीके बताए और कहा कि मन की परेशानी छिपाएं नहीं, खुलकर बात करें।
नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. राहुल गुप्ता और डॉ. रवि कुमार ने विशेषज्ञ टीम के साथ विद्यार्थियों से बात की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि शरीर और मन की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी है, इसलिए दोनों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने अवसाद, तनाव और अन्य मानसिक परेशानियों के शुरुआती लक्षण बताए और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि योग, खेलकूद और सकारात्मक सोच से तनाव कम होता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने की। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मन की सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करना और इनसे जुड़े भ्रम दूर करना ज़रूरी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर हेमंत कुमार, प्रजीत कुमार और नवीन कुमार ने टेली-मानस सेवा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोल-फ्री नंबर 14416 पर 24 घंटे मुफ्त और गोपनीय परामर्श मिलता है। नागरिक अस्पताल में भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा परामर्श और दवाएं निःशुल्क मिलती हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की शपथ ली और रैली निकाली, जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं को कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. सोनम गर्ग की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हवा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। इस मौके पर प्राध्यापक, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।