फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the doctor did not take the sample when the ppt kit was small

पीपीई किट छोटी होने पर चिकित्सक ने नहीं लिया सैंपल, मरीजों को भेजा घर

Sun, 12 Apr 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
the doctor did not take the sample when the ppt kit was small
नागरिक अस्पताल में छोटी किट पहने हुए एलटी। - फोटो : Narnol
पीपीई किट छोटी पड़ने पर सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में चिकित्सक डॉ. अंशुल चौधरी ने मरीजों का सैंपल लेने से मना कर दिया। चिकित्सक ने प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनू यादव को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध किट चिकित्सक को मुहैया करा दी गई है। इसी किट से सैंपल लेने होंगे। चिकित्सक अंशुल चौधरी ने कहा पूरी किट उपलब्ध कराने पर ही सैंपल लेंगे। फिर एसएमओ से बातचीत करने के बाद डॉ. अंशुल ने कोविड-19 के सैंपल लेने के लिए एडमिट किए मरीजों की बिना सैंपल लिए छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले में कोविड-19 के सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में भी प्रतिदिन पांच सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले दो दिन में लगभग 11 मरीजों की सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनकी गुरुग्राम से रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को खांसी, जुकाम, बुखार आदि के चार मरीजों को कोविड-19 के सैंपल लेने के लिए एडमिट किया गया था। इनमें दो युवक, एक बुजुर्ग और एक लड़की थी। उन मरीजों को एक घंटे तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। एक घंटे बाद चिकित्सक एवं उनकी टीम ने मरीजों को घर जाने के लिए बोल दिया। चिकित्सक ने मरीजों को कहा कि अस्पताल में पीपीई कीट पूरी नहीं होने की वजह से वो सैंपल नहीं ले सकते।
विज्ञापन

डॉ. अंशुल चौधरी ने बताया कि जब रविवार को वह सैंपल लेने के लिए किट पहनने लगे तो किट छोटी थी। नीचे से खुली थी। किट से पूरी बॉडी कवर्ड होनी चाहिए ताकि वायरस अंदर न जा सके। जब इसके लिए नारनौल में ट्रेनिंग हुई थी। तब ड्रेस पूरी थी और अब अधूरी ड्रेस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएमओ डॉ. मोनू यादव को इस बारे में बताया दिया गया था। उसके बाद भी ड्रेस पूरी नहीं मंगवाई गई। नारनौल और कनीना के चिकित्सकों के पास पूरी ड्रेस किट है तो यहां के चिकित्सकों के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। इस समय वायरस बहुत अधिक बढ़ रहा है। अगर कोई पॉजिटिव केस आता है तो उनका खतरा बढ़ जाता है। अगर उन्हें हो गया तो पूरे अस्पताल के साथियों और अन्य लोगों को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में पीपीई किट कमी नहीं है। हमारे पास 750 पीपीई किट हैं। जिले के सभी अस्पतालों में ये पीपीई किट भेजी जा रही हैं। इन किट का यह स्टैंर्ड साइज है। जो हमें सरकार की ओर से वेयर हाउस से मिलती है। सैंपल लेने के लिए यह साइज काफी होता है। नीचे जूते कवर कर लेते हैं।
- अशोक कुमार, सीएमओ, महेंद्रगढ़।
मुझे खांसी, जुकाम और बुखार था। चिकित्सक ने कोरोना सैंपल लेने के लिए मुझे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। करीब एक घंटे मैं बेड पर रहा। बाद में चिकित्सक ने कहा कि आप जाओ हमारे पास किट पूरी नहीं है। - मरीज

मैं फरीदाबाद से आया था। घर वालों ने मुझे कोविड -19 चेक करवाने के लिए कहा। इसलिए मैं अस्पताल में कोविड -19 चेक करवाने के लिए आया। मेरे सारे कागज तैयार हो गए थे। बाद में चिकित्सक ने कहा कि हमारे पास पूरी किट नहीं है। हम सैंपल नहीं ले सकते। - मरीज
रविवार देर रात तक हमारे पास पूरी किट आ जाएगी। मरीजों को फोन कर सूचित कर सुबह 9 बजे का समय दिया गया है। सोमवार को मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे।
-डॉ. मोनू यादव, कार्यकारी एसएमओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed