फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The district library was to be transformed for 84 lakhs, now the material is kept in a closed room.

Mahendragarh-Narnaul News: 84 लाख में जिला पुस्तकालय का होना था कायापलट, अब बंद कमरे में रखा सामान

Sun, 14 Jan 2024 01:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jan 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
The district library was to be transformed for 84 lakhs, now the material is kept in a closed room.
पुस्तकालय के मीटिंग हॉल में रखीं कुर्सियां। संवाद
नारनौल। नारनौल की जिला पुस्तकालय में एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सामान बंद कमरे में रखा हुआ है। जिन पर धूल-मिट्टी जमा हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठेकेदार को एक साल से अधिक समय होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। करीब दो साल पहले अंबाला व नारनौल में 84-84 लाख रुपये की लागत से जिला पुस्तकालयों की कायापलट के लिए बजट जारी किया गया था। जिसके बाद टेंडर छोड़ दिया गया और नारनौल की जिला पुस्तकालय में दिशा निर्देशानुसार सामान भी उक्त फर्म ने रखवा दिया, लेकिन इसके बाद उक्त फर्म को रुपये जारी नहीं किए गए है। इसकी वजह से सामान अभी भी बंद कमरे में रखा हुआ है। हालांकि कुछ सामान बिना भुगतान के ही उपयोग में भी लिया जा रहा है। वहीं कुछ सामान पर एक साल से धूल-मिट्टी जमा हो रही है।
विज्ञापन


फर्श पर डालने वाली मैट एक साल से कोने में खड़ी
जिला पुस्तकालय की कायापलट के लिए सभी जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया गया था, लेकिन बजट जारी नहीं होने से अभी भी फर्श पर डालने वाली मैट एक साल से कोने में खड़ी है। क्योंकि अब तक उक्त फर्म को टेंडर के रुपये नहीं दिए गए है। ऐसे में बजट के अभाव में सामान पुस्तकालय में रखा खराब हो रहा है।
विज्ञापन


जिला पुस्तकालय में चौकीदार व स्वीपर का भी बना अभाव

जिला पुस्तकालय में चौकीदार नहीं होने की वजह से सामान चोरी होने का डर रहता है। पुस्तकालय में काफी समय से चौकीदार का पद खाली पड़ा है। वहीं स्वीपर का भी पद रिक्त पड़ा हुआ है। हालांकि एक अस्थाई तौर पर एक स्वीपर लगाया गहा है, लेकिन वह सुबह-सुबह सफाई कर चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय को सीवर से नहीं किया गया कनेक्शन
जिला पुस्तकालय में दिनभर छात्रों की आवाजाही रहती है। लेकिन इसके बाद भी शौचालय को सीवर से कनेक्शन नहीं किया गया है, जिसकी वजह से शौचालय की हौंदी ओवरफ्लो होकर पुस्तकालय के प्रांगण में जमा हो जाता है। वहीं बारिश के सीजन में तो यह सारे प्रांगण में फैल जाता है।

वर्जन:

अभी एक-दो दिन पहले ही करीब 67 लाख रुपये का बजट आया है। अब पुस्तकालय के बचे हुए कार्य भी जल्द ही पूरे कर दिए जाएंगे।
-ज्ञानचंद राणा प्राचार्य व इंचार्ज जिला पुस्तकालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed