{"_id":"626c1bb313d9d02ee10a19ad","slug":"the-district-is-getting-less-than-six-lakh-units-of-electricity-narnol-news-rtk645254527","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिल रही है छह लाख यूनिट बिजली कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिल रही है छह लाख यूनिट बिजली कम
विज्ञापन
जिले में बिजली संकट गहराने से दैनिक जनजीवन पर भी काफी असर पड़ा है। जिले को प्रतिदिन 40 लाख यूनिट की है जरूरत है जबकि मिल रही 34 लाख यूनिट है। ऐसे में अघोषित कट लगाकर इस कमी को पूरा किया जा रहा है। वहीं लाइट आई...गई... आई में लोगों की रात गुजर रही है। अब तो प्रदेश सरकार की ओर से बिजली कट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शहर में 6:30 घंटे, गांवों में चार घंटे के कटे रहेंगे। कृषि फीडर पर भी बिजली के घट लगाए जा रहे हैं। शहर 17:30 घंटे तो गांवों को 12 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली कटों के चलते कार्यों के साथ पेयजल सप्लाई तक बाधित हो रही है।
शुक्रवार को दिनभर में करीब 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे शहर में पेयजल प्रभावित भी हुई। निगम की ओर से लोड बढ़ने के नाम पर कट लगाए जा रहे हैं। शहर में वीरवार की सुबह 4 से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा। इसी प्रकार 6 से 7 बजे तक, 8.30 से 9.00 बजे तक, 10 से 12 बजे तक 15.30 से 17.30 तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जिले में अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा रात को 11 बजे के बाद अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। शहर में सुबह 5 बजे से 9.30 बजे तक व शाम को 5 बजे से 6 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। परंतु बिजली के कट लगने के कारण शहरभर में समय में पेयजल की आपूूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण शहरवासी दिनभर पेयजल आपूर्ति का इंतजार करते हैं तथा जिस समय आपूर्ति छोड़ी जाती है उस समय बिजली का अघोषित कट लगा दिया जाता है।
गांवों में बढ़ रही है समस्या
जिले के 82 गांवों को जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है जबकि 292 गांवों में 16 घंटे बिजली दी जा रही है। इन गांवों में वर्तमान में 8 से 9 घंटे बिजली कट लग रहे हैं। मात्र सात से आठ घंटे ही गांवों को बिजली मिल पा रही है। गर्मी की वजह से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहती है।
विज्ञापन
खपत अनुसार नहीं मिल रही बिजली
अप्रैल माह में गर्मी ने अपने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसके चलते बिजली की खपत भी बढ़ चुकी है। जिले में रोजाना 40 लाख यूनिट की खपत के मुकाबले 34 लाख यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है। खपत से कम बिजली मिलने के कारण अब दिन में भी करीब 6 घंटे तक आपूर्ति बंद रखी जा रही है। अघोषित कट लगने के कारण रोजगार भी प्रभावित हो रहे हैं।
ये रहेगा बिजली कटों का शैड्यूल
शहरी क्षेत्र में रहेगा 6:30 घंटे का कट
4:00 बजे से 5:00 बजे तक
6:00 बजे से 6:00 बजे तक
8:30 बजे से 9:00 बजे तक
10:00 बजे से 12:00 बजे तक
15:30 बजे से 15:30 बजे तक
----------------------------
ग्रामीण क्षेत्र (24 घंटे बिजली सप्लाई)
00:00 बजे से 01:00 बजे तक
03:00 बजे से 04:00 बजे तक
07:00 बजे से 08:00 बजे तक
23:00 बजे से 24:00 बजे तक
--------------------------
ग्रामीण क्षेत्र (16 घंटे बिजली सप्लाई)
01:00 बजे से 02:00 बजे तक
04:00 बजे से 05:00 बजे तक
08:00 बजे से 09:00 बजे तक
23:00 बजे से 24:00 बजे तक
------------------------------------
प्रति दिन आ रही है सैकड़ों कॉल
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बिजली का कोई कट नहीं लगाया जा रहा। सभी कट ऊपर से लग रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं की कॉल आ रही हैं। उन्होंने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली कटों का शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। उसी हिसाब से कट प्रतिदिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली की शिकायतों के लिए 1912 टोल फ्री नंबर जारी किए हुए हैं। इसके अलावा 8059888209, 8816888991 नारनौल तथा 8059888208 महेंद्रगढ़ शिकायत नंबर हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता बिजली संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
बिजली की समस्या आगे से चली आ रही है। यहां पर कोई कट नहीं लगाया जा रहा। जिले को 40 लाख यूनिट प्रतिदिन की जरूरत है जबकि 34 लाख यूनिट ही मिल पा रहा है। बिजली कटों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उसी अनुसार गांवों एवं शहरों में कट लगेंगे।
-अनुपम कटियार, अधीक्षक अभियंता, जिला महेंद्रगढ़।