{"_id":"67e593849d9005539b011aec","slug":"the-district-gets-28-ayurvedic-medical-officers-better-health-services-will-be-available-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122807-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले को मिले 28 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले को मिले 28 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
विज्ञापन
नारनौल। जिले में आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त किया है। इन आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए 26 मार्च को पत्र जारी किया गया है। अभी जिले में अनेक पीएचसी व सीएचसी पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी का पद खाली था। इसकी वजह से मरीजों को नारनौल आना पड़ता था, वहीं अब अपने नजदीकी पीएचसी पर ही मरीजों को उपचार मिल सकेगा। 26 मार्च को जारी सूची में प्रदेश भर में 529 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी मिले हैं। इनमें से महेंद्रगढ़ जिले को करीब 28 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी मिले हैं। इसी तरह झज्झर में 31, गुरुग्राम में 47, रोहतक में 29, हिसार में 38, पंचकुला में 18, पानीपत में 12, सोनीपत में 20, करनाल में 18, कुरुक्षेत्र में 27, पलवल में 16, जींद में 17, सिरसा में 22, फतेहाबाद 5, यमुनानगर 28, रेवाड़ी में 36 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में नियुक्ति की गई है।
यहां पर नियुक्त किए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी:
जिले के दौंगड़ा अहीर पीएचसी में डॉ. सीमा यादव, जीएडी बिगोपुर में डॉ. गीता, जीएडी खेड़ी कांटी में डॉ. अनामिका, पीएचसी सिरोही बहाली में डॉ. करुणा मिश्रा, पीएचसी बुढवाल में डॉ. रेखा सैनी, पीएचसी बिगोपुर में डॉ. सुनील कुमार, पीएचसी छिलरो में डॉ. मोनू, पीएचसी बलाहा कला में डॉ. प्रियंका यादव, जीएडी निजामपुर में डॉ. अनिल कुमार, पीएचसी रामपुरा में डॉ. रितु यादव, पीएचसी बिगोपुर में डॉ. निशा, पीएचसी माधोगढ़ में डॉ. अर्चना, पीएचसी कांटी में डॉ. चंचल सैनी, जीएडी डिगरोता में पुनीत भारद्वाज, जीएडी निवाजनगर में डॉ. चंचल यादव, पीएचसी मंढाना में डॉ. चेतन, पीएचसी सिहमा में डॉ. विजया, जीएडी हमीदपुर में डॉ. अभिषेक रंजन, पीएचसी बुढवाल में डॉ. चंचल शर्मा, जीएडी शोभापुर में डॉ. नीतू, जीएडी खातोली अहीर में डॉ. संजय कुमार, पीएचसी भोजावास में डॉ. सुनीता डूडी, जीएडी घाटासेर में डॉ. चेतन यादव, पीएचसी पाली में डॉ. पुष्पा कुमारी, पीएचसी मुंडिया खेड़ा में डॉ. स्वाति यादव, पीएचसी आंतरी में डॉ. भूपेंद्र कुमार, पीएचसी मालड़ा बास में डॉ. ममता और पीएचसी पाली में डॉ. सुजाता को नियुक्त किया गया।