{"_id":"66ddecb428409d341f0b4380","slug":"the-dilapidated-road-is-not-being-looked-after-for-16-years-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111945-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 16 साल से नहीं ली जा रही बदहाल मार्ग की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 16 साल से नहीं ली जा रही बदहाल मार्ग की सुध
Sun, 08 Sep 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बगीची से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाले सड़क जर्जर अवस्था में है। अब सड़क के नाम पर रोडे ही शेष रह गए हैं। 900 मीटर सड़क मार्ग पर गड्ढों बारिश का पानी भरा हुआ है। बदहाल सड़क मार्ग होने के कारण बाइक चालक दुर्घटनाओं को शिकार हो रहे है। आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलाेनीवासी कई बार नगरपालिका को मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इस सड़क मार्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है। यह सड़क मार्ग 21 वर्ष पहले बनाया गया था। करीब पांच साल बाद माह बाद ही मार्ग टूट गया। इसके बाद से जर्जरयह सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। यह सड़क मार्ग शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है। शहर व आसपास के माजरा खुर्द गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। बारिश के समय में बहुत बुरा हाल हो जाता है।
यह सड़क मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगरपालिका को शीघ्र ही इस सड़क का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
- महाबीर शर्मा, शहरवासी
इस सड़क मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी व रामबिहार कॉलोनी बनी हुई है। कॉलोनी निवासी सुबह शाम सैर करने के लिए जाते है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि शीघ्रता से इस 900 मीटर सड़क मार्ग को बनवाया जाए।
- कुलदीप कानोडिया,शहरवासी
बारिश के समय में गड्ढो में पानी भर जाता है जिसके कारण बाइक चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। अधिकतर बाइक चालक गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आए दिन 900 मीटर सड़क मार्ग पर करीब तीन दुर्घटनाएं होना आम बात है।
- नोनी,शहरवासी
-- -- -- -- --
नगरपालिका ने 21 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनवाया था, लेकिन उसके बाद से अभी तक इस रोड का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- रतनलाल, शहरवासी
इस समय आचार संहिता लगी लगी हुई है। आचार संहिता समाप्त होते ही इस सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ-साथ शहर के अधिकांश मार्ग जर्जर हो चुके हैं सभी की मरम्मत व नव निर्माण कराया जाएगा।
-- - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़