फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The dilapidated drain in Ward 1 has become a source of trouble.

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड 1 की जर्जर नाली बनी परेशानी का सबब

Mon, 29 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated drain in Ward 1 has become a source of trouble.
फोटो संख्या:58- कनीना के वार्ड नंबर एक में बदहाल नालियों के सुधार को लेकर एमई दिनेश कुमार को ज्
कनीना। नगर पालिका कनीना के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या को लेकर सोमवार को पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र फौजी ने एमई दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वार्ड में गोल चोपड़िया के पास स्थित नाली पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इसके चलते नाली का पानी सड़क पर बह रहा है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरेंद्र फौजी ने बताया कि इस समस्या के संबंध में नगरपालिका प्रधान एवं एमई को अनेक बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया।
नाली की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर लगी सीमेंट की स्लैब बार-बार टूट रही है जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ज्ञापन में मांग की गई कि सड़क के बीच स्थित नाली में उचित पाइप लाइन डाली जाए व स्थाई समाधान किया जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी नवीन यदुवंशी ने कहा कि वार्ड 1 में चल रहे व प्रस्तावित सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। एमई दिनेश कुमार को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed