फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Deputy Commissioner visited the Khudana IMT site with the team, meeting with the Chief Minister today

खुडाना आईएमटी स्थल का उपायुक्त ने टीम के साथ किया दौरा, मुख्यमंत्री के साथ बैठक आज

Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner visited the Khudana IMT site with the team, meeting with the Chief Minister today
महेंद्रगढ़/आकोदा। खुडाना में बनने वाली आईएमटी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक बयान के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि शायद अब जल्दी ही आईएमटी क्रियान्वयन का काम जमीनी स्तर पर दिखाई देगा। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ होने वाली अधिकारियों की बैठक से पहले उपायुक्त अजय कुमार ने मंगलवार को आईएमटी स्थल खुड़ाना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनके साथ बीडीपीओ निशा तंवर, गिरदावर नरेश कुमार, गिरदावर शिवकुमार, ओमपाल ठेकेदार और देवदत शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली अधिकारियों की बैठक में आईएमटी निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर किए जाने की उम्मीद जिलावासियों को है। लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों को दीपावली से पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल बड़ी सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है की लगभग तीन साल पहले मुख्यमंत्री ने तत्कालीन पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामविलास शर्मा की मौजूदगी में आईएमटी की घोषणा की थी। लेकिन 3 साल बीत जाने के बावजूद भी धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी मायूसी है। निवर्तमान सरपंच ओमपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में जिस प्रकार से आईएमटी के प्रति तत्परता दिखाई जा रही है उससे लग रहा है कि आईएमटी निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र की आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed