{"_id":"6967ec1e8804d33089040da1","slug":"the-demand-for-apple-ber-from-madhya-pradesh-has-increased-in-the-local-market-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123255-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्थानीय मंडी में बढ़ी मध्य प्रदेश के एप्पल बेर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्थानीय मंडी में बढ़ी मध्य प्रदेश के एप्पल बेर की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- सब्जी मंडी में रखे एप्ल बैर--संवाद
महेंद्रगढ़। इन दिनों शहर में मध्य प्रदेश से आने वाले एप्पल बेर की मांग तेजी दर्ज की है। सर्दी के मौसम में सेहत के प्रति जागरूक लोग विटामिन से भरपूर फलों को अधिक पसंद कर रहे हैं। शहर की सब्जी मंडी में प्रतिदिन करीब पांच क्विंटल एप्पल बेर की खपत हो रही है जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
फल विक्रेता दीपक, सीताराम सैनी, रवि सैनी, महेंद्र सैनी, प्रवीन ने बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से एप्पल बेर की आपूर्ति नियमित रूप से महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में हो रही है।
यहां से यह एप्पल बेर शहर की सब्जी मंडियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी दुकानों तक पहुंच रहा है। एप्पल बेर का आकार सेब जैसा होने और स्वाद में मीठा होने के कारण बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
कारण इसकी मांग सामान्य बेर की तुलना में कहीं अधिक बनी हुई है। सब्जी मंडी में 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से सेब बिक रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक भी इसे खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे छोटे दुकानदारों को भी अच्छा लाभ हो रहा है।
एप्पल बेर का कारोबार इस समय बेहतर चल रहा है। मांग बढ़ने से व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा मिल रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को भी ताजा और पौष्टिक फल उपलब्ध हो रहा है। मध्य प्रदेश के एप्पल बेर ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। आने वाले दिनों में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
चिकित्सा विशेषज्ञों डॉ. राहुल यादव ने बताया कि एप्पल बेर में विटामिन-सी, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। सर्दी के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इसे नियमित रूप से प्रयोग कर सकते हैं।