{"_id":"6750a5adf4ebfab4380a8f34","slug":"the-deceaseds-wife-will-get-a-loan-to-make-herself-self-reliant-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118843-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिवंगत की पत्नी को स्वावलंबी बनाने के लिए मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिवंगत की पत्नी को स्वावलंबी बनाने के लिए मिलेगा ऋण
Thu, 05 Dec 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा महिला विकास निगम दिवंगत की पत्नी को स्वावलंबी बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक की ऋण योजना चला रहा है। योजना के तहत महिलाओं को व्यक्तिगत कारोबार स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
यह जानकारी देते उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने दी। बताया कि योजना के तहत जिन महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक व जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष है वह इस योजना का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा की जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्रियाकलापों के लिए बुटीक, सिलाई-कढ़ाई, ई-रिक्शा, मसाला अचार इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेड गारमेंट इत्यादि और अन्य किसी भी कार्य जिसको करने में महिलाएं सक्षम हो उन सभी कार्यों के लिए ऋण दिया जाता है।
इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए बस स्टैंड के नजदीक नरूला होटल के पीछे स्थित जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में आकर और दूरभाष नंबर 01282-250346 पर जानकारी ले सकती हैं।