फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The day before her death, Jeena had made a reel to the song "Tere Bina, Tu Jaan Hamari Hai".

Mahendragarh-Narnaul News: मौत से एक दिन पहले जीना सै तेरे बिना, तू जान हमारी है गाने पर बनाई थी रील

Sat, 13 Dec 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The day before her death, Jeena had made a reel to the song "Tere Bina, Tu Jaan Hamari Hai".
-फोटो 60 : मृतक घनेंद्र का शव लेने पहुंचे साथी। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर छोटूराम नगर के पास रील बनाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दूसरे युवक की घनेंद्र के रूप में शिनाख्त हुई है। घनेंद्र छाेटूराम नगर में ही रहता था। हादसे से एक दिन पूर्व घनेंद्र और शिवम ने रेलवे ट्रैक पर जीना सै तेरे बिना, तू जान हमारी है हरियाणवी गाने पर रील बनाई थी। यह रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
विज्ञापन

वीरवार को शिव कुमार और घनेंद्र की रील बनाने के चक्कर में दिल्ली-रोहतक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। दोनों ही अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। दोनों ही युवक एमआइई क्षेत्र में अलग-अलग फैक्टरियों में हेल्पर के तौर पर काम करते थे।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले शिवम तिवारी का छोटा भाई और मां रजनी छोटूराम नगर में किराये पर रहते हैं। वहीं, घनेंद्र अकेला ही छोटूराम नगर में रहता था। घनेंद्र की पांच बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। घनेंद्र अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अक्तूबर को भी दो युवकों की गई थी जान
इसी साल 22 अक्तूबर को यूपी के रामपुर फरुखनगर के का रहने वाला राजाराम और हरदोई निवासी सन्नी की भी छोटूराम नगर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के वक्त दोनों टहलने के लिए निकले थे।

-फोटो 60 : मृतक घनेंद्र का शव लेने पहुंचे साथी। संवाद

-फोटो 60 : मृतक घनेंद्र का शव लेने पहुंचे साथी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed