फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The daughter-in-law had killed her father-in-law with her tantric boyfriend

Mahendragarh-Narnaul News: बहू ने ही अपने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी ससुर की हत्या

Sat, 13 Apr 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 13 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law had killed her father-in-law with her tantric boyfriend
नारनौल। हरियाणा सीमा से सटे भालोठ में हुई सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के विरोध पर बहू ने ही ससुर की हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहू और उसके तांत्रिक प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बिहार के दो शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनू जिले के एसपी राजर्षी वर्मा ने बताया कि भालोठ में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर भानाराम की एक अप्रैल को देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि बहू मंजू का इस हत्याकांड में हाथ है। सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंजू के अपने ससुर मृतक भानाराम के साथ करीब 25 साल से अवैध संबंध थे। इस बीच मंजू की निजामपुर निवासी मान सिंह उर्फ फौजी से जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों में अवैध संबंध बन गए। इसके बाद मंजू ने मानसिंह को नारनौल में ही किराए पर मकान दिलवा दिया।
विज्ञापन

प्रेमी घर छोड़ने आने लगा तो ससुर ने जताया था विरोध
मंजू हर तीन चार दिन में प्रेमी मान सिंह के पास जाने लगी। मंजू को छोड़ने मानसिंह भी उसके ससुराल तक आने लगा। ससुर भानाराम को यह बात पसंद नहीं आई। उसने मंजू को खर्चा देना बंद कर दिया। वह मंजू के अवैध संबंधों का विरोध करने लगा। इस पर मंजू ने प्रेमी मान सिंह के साथ मिलकर भानाराम की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से शूटर लाया था मान सिंह
हत्या की योजना के तहत आरोपी मान सिंह बिहार गया और वहां से तीसरे आरोपी जितेंद्र उर्फ बिजेंद्र सिंह निवासी चचार्की बिहार के माध्यम से दो लड़के अमित कुमार व छोटू को हथियार के साथ भालोठ बुला लाया। योजना के तहत एक अप्रैल को दोनों ने घर में सो रहे भानाराम के सिर में देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी।

मान सिंह कहता था अधजली लाशें खाकर प्राप्त की है सिद्धि
तांत्रिक मान सिंह ने मंजू को अपनी तंत्र विद्या से मोहित किया था। पुलिस के मुताबिक, वह मंजू को बताता था कि वह वाराणसी के मनका घाट पर रहा है। उसने श्मशान घाट में अर्धजली लाशों का मांस खाकर 62 दिन में तंत्र विद्या सिद्ध की है। इस सिद्ध तंत्र विद्या से वह जमीन में दबा हुआ धन निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed