{"_id":"68506d2ec42d2d02f10b8086","slug":"the-country-is-moving-forward-with-the-vision-of-a-developed-india-mla-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117844-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा : विधायक
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव--स्रोत- पीआरओ
महेंद्रगढ़। केंद्र में बीजेपी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यादव धर्मशाला में सकंल्प से सिद्धि कार्यक्रम पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सकंल्प से सिद्धि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश नांदल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक कंवर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. यतेंद्र राव रहे। सकंल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मंच संचालन योगेश शास्त्री ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सतीश नांदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा। 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को बने हुए 11 वर्ष पूरे हो गए। किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और बीज से लेकर बाजार तक किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने बताया कि सरकार की योजनाओं ने देश के सबसे गरीब व्यक्ति के मन में सम्मान और सुरक्षा का भाव भरा है।आज हमारे युवा विकसित भारत के विजन के साथ देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, किसान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, मोहन लाल, भागीरथ शेखावत, जिला प्रमुख राकेश कुमार, यादव सभा प्रधान अभय राम यादव, मंडलों के अध्यक्ष दीपिका माजरा खुर्द, अशोक यादव नांगल सिरोही, संदीप बचीनी, रवि जड़वा,सुनील अग्रवाल, चंद्रकला खातोद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।