कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आयुर्वेद विषय पर आयोजित व्याख्यान में उप नागरिक अस्पताल आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विनय शर्मा ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद की मूल अवधारणाएं, आयुर्वेद में चिकित्सा व शल्य चिकित्सा का इतिहास भी समझाया।शल्य चिकित्सा का जनक महान आयुर्वेदाचार्य सुश्रुत के योगदान का विस्तार से हवाला दिया।
उन्होंने संतुलित आहार का महत्व,आम स्वास्थ्य समस्याएं, विशेष रूप से बच्चों में मिलने वाली विटामिन बी-12 की कमी, विटामिन डी-3 की कमी,एनीमिया (खून की कमी) की जानकारी दी। साथ में इन कमियों के लक्षण, कारण व आयुर्वेदिक एवं सामान्य उपचार पर चर्चा भी की।
इससे छात्रों में आयुर्वेद जैसी प्राचीन विद्या के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे आधुनिक जीवन में भी स्वस्थ रहने के पारंपरिक तरीके सीखाते हैं।