फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Congress State President has extended support to the strike by municipal and fire department employees.

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दिया समर्थन

Sat, 09 May 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Congress State President has extended support to the strike by municipal and fire department employees.
फोटो नंबर-07हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के धरने को संबो​धित करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नर
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी सेवा इकाई नारनौल की काम छोड़ हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रही जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार 32वें दिन धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर पालिका में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संसद और चंडीगढ़ स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और सरकार पर समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान के लिए सरकार से वार्ता की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही।

मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सरवन, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, निरंजन लाल, जसवंत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article