फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The CM Flying team seized a bus running without a permit.

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिना परमिट के चल रही बस को किया जब्त

Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The CM Flying team seized a bus running without a permit.
महेंद्रगढ़। सीएम फ्लाइंग और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर निजी बसों की जांच की। इस दौरान बिना परमिट के चल रही एक बस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे जब्त किया। टीम की कार्रवाई की भनक लगते हुए बस स्टैंड से निजी बस संचालक बसों के साथ चले गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में महेंद्रगढ़-बुहाना रूट पर चल रही एक बस को रोका और दस्तावेज मांगे। जांच में पता चला कि बस बिना रूट परमिट के सवारियों को लेकर आवागमन कर रही थी। टीम ने मौके से बस को कब्जे में लेकर आरटीओ विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही व आरटीओ विभाग से निरीक्षक बलबीर सिंह की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों की संयुक्त जांच में बस के दस्तावेज अधूरे पाए गए। इसके बाद विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का चालान काटा और बस को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि बिना परमिट और नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। फिलहाल टीम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अन्य रूटों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed