फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city's beauty is being marred by a deluge of filth.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सुंदरता पर गंदगी की बौछार

Sat, 10 Jan 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The city's beauty is being marred by a deluge of filth.
फोटो नंबर- 10दीवार पर लिखा हुआ गंदगी फैलाने पर 2100 रुपये का जुर्माना। संवाद
नारनौल। प्रशासन की लापरवाही और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण महावीर चौक पर गंदगी फैली हुई है। शहर के प्रमुख चौकों की दीवारों पर विभिन्न सुंदर कलाकृतियां बनाई गई है लेकिन पान की पीक और अन्य गंदगी डालने से दीवारें खराब हालात में हैं साथ ही दुर्गंधमय वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों की ओर से लोगों को गंदगी फैलाने से मना भी किया जाता है। नगर परिषद अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। दुकानदारों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि गंदगी फैलाने वाले लोगों पर अंकुश लगाया जा सकें।
विज्ञापन




महावीर चौक की एक दीवार पर गंदगी फैलाने पर 2100 रुपये जुर्माना लिखा हुआ है लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन दीवारों के पास ही सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है। यहां पर आई लव नारनौल भी लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कर रहे सुलभ शौचालय का इस्तेमाल

लोगों की सुविधा के लिए महावीर चौक के पास सुलभ शौचालय भी बना हुआ है लेकिन फिर भी कई लोग सुलभ शौचालय का इस्तेमाल नहीं करते और चौक के आस-पास और कलाकृति बनी हुई दीवारों पर गंदगी फैलाते हैं।



बॉक्स

महावीर चौक पर मेरी दुकान है और मैं गंदगी फैलाने वाले लोगों को मना भी करता हूं लेकिन कुछ लोग मना करने के बाद भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते और कुछ तो लड़ाई-झगड़ा करने लग जाते हैं।-विश्वास कुमार, स्थानीय दुकानदार
बॉक्स



महावीर चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौक है लेकिन नियमित सफाई नहीं होने और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण चौक का वातावरण दुर्गंधमय बना रहता है। प्रशासन से अपील है कि गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।-विक्रम सिंह, ऑटो चालक, राम नगर कॉलोनी




वर्जन :



महावीर चौक पर फैली गंदगी के बाबत कुछ शिकायतें आई है। चौक के आस-पास की जगह की सफाई करवाई जाएगी। वहीं गंदगी फैलाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।-प्रवीण खटक, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed