फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city was flooded with 40 mm rain

Mahendragarh-Narnaul News: 40 एमएम बारिश से लबालब हुआ शहर

Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The city was flooded with 40 mm rain
फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई 40 एमएम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जन स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका के जलभराव से निपटने की तैयारी भी पानी के साथ बह गई।
विज्ञापन


वीरवार को 40 एमएम बारिश हुई। शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर दो-दो फीट पानी जमा हो गया। सार्वजनिक स्थानों पर जलभराव होने से दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 तक हुई बारिश में बीच सड़कों पर करीब 30 से अधिक दुपहिया वाहन भी बंद हुए।
विज्ञापन

कनीना के ककराला अंडर पास में पांच फीट पानी जमा होने से आवागमन ठप गया। नारनौल में 45.5, महेंद्रगढ़ में 40, कनीना में 76.5, अटेली में 65, पाली में 30.5, नांगल चौधरी में 43 व सतनाली में 55.5 एमएम बारिश सुबह आठ बजे तक दर्ज की गई। बारिश के कारण शॉपिंग कॉप्लेक्स की दुकानों में पानी भर गया। इसके कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल सिनेमा रोड, मसानी चौक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर में 15 से अधिक स्थानों पर जलभराव ने दिनभर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बस स्टैंड, नगर पालिका कार्यालय, नागरिक के पुराने भवन, सिनेमा रोड, गोशाला रोड, अनाज मंडी के नजदीक सहित मुख्य सड़कों पर जलभराव से दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। नागरिक अस्पताल के एक्सरे रूम के बाहर, लैब, टीबी विभाग व क्वार्टर के सामने पानी भर गया।
मजबूरी में मरीज जांच करवाने के लिए पानी से होकर बड़ी मुश्किल से आना-जाना पड़ा। अस्पताल के मेन गेट के पास ही पानी खड़ा हो गया। अस्पताल का पुराना भवन अधिक नीचा होने के कारण यहां हर वर्ष जलभराव होता है। वहीं शहर में करीब 15 स्थानों पर दो-दो फीटतक पानी जमा होने से दिनभर लोग परेशान होते रहे।


इंसेट
यहां दिनभर लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
शहर के नगर पालिका, नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे रोड, गोशाला रोड, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, मोहल्ला महायचान, माजरा चुंगी, रिवासा पुल के पास, मोहल्ला कुम्हारान, कृष्णा काॅलोनी, सिनेमा रोड, 11 हट्टा बाजार से कॉलेज मोड़, मोहल्ला पड़ाव आदि स्थानों पर जलभराव होने से दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इंसेट
कनीना में रेलवे अंडरपास में भरा पांच फीट पानी
कनीना से ककराला सड़क पर बने रेलवे अंडरपास में पांच-पांच फीट पानी जमा हो गया। पानी जमा होने से कई वाहन अंडरपास में बंद हो गए। ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने एक ट्रैक्टर की व्यवस्था कर वाहनों को पानी से बाहर निकाला गया। कनीना क्षेत्र के मुख्य बाजार में जलभराव के कारण दिनभर लोगों को आवागम में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

------------
- वर्जन:

वीरवार को हुई 40 एमएम बारिश के कारण शहर के कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। नपा की ओर से जलभराव से निपटने के लिए पंप सेट व इंजन की व्यवस्था की गई है। जिन स्थानों पर अधिक पानी जमा है वहां पर इंजन लगाकर पानी निकासी की जाएगी। साथ ही जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या है उन्हें चिह्नित कर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। - रमेश सैनी, नगरपालिका का प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा

फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा

फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा

फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा

फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा

फोटो संख्या:61- बारिश के दौरान गोशाला रोड पर जलभराव होने  से स्कूटी बंद होने से धकेल कर लेकर जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed