फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The body was not identified even after three days

तीन दिन बाद भी शव की नहीं हुई पहचान

Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body was not identified even after three days
नारनौल। नारनौल-महेंद्रगढ़ बाईपास पर स्थित सिंघाना चौक के पास मिले शव की पहचान तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान के झुंझुनू, पिलानी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी आदि स्थानों पर टीम भेजी गई है। अगर शुक्रवार की सुबह तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस उसी दिन नगर परिषद के माध्यम से अंतिम संस्कार करा देगी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह पुलिस को शव मिला था। चेहरे एवं छाती पर धारदार हथियारों से वार किया हुआ था। मृतक के बाएं हाथ पर मां बेटे का टेटू बना हुआ था जिसके नीचे मां शब्द लिखा था। अंग्रेजी में मोहित/रोहित लिखा हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन दो अक्षर मिटे होने की वजह से नाम साफ नहीं हो रहा। व्यक्ति सफेद रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग का लोवर पहना हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। पुलिस का मानना है कि दूसरे स्थान पर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को यहां ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed