फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the body of mising elderlu was fond in the bushesbody recover

दो दिन से लापता वृद्ध का शव झाड़ियों से मिला

Fri, 06 Aug 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
the body of mising elderlu was fond in the bushesbody recover
गांव घाटाशेर में दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार को छिलरो पीएचसी के सामने झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। भतीजे ने शव की पहचान की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव घाटाशेर के वृद्ध बलबीर अविवाहित था। जो अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। 70वर्षीय बलबीर दिमाग से कमजोर था। मृतक के भतीजे सुरेंद्र ने बताया कि उसका चाचा पिछले तीन दिन से लापता था। रात्रि में घर न लौटने पर उनके द्वारा आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई। शुक्रवार देर सायं घर से करीब तीन किलोमीटर दूर छिलरो पीएचसी के सामने की झाड़ियों में उनका शव पड़े होने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के भतीजे सुरेंद्र ने बताया की वीरवार को उसके चाचा के बारे में पीएचसी छिलरो के नजदीक होने की सूचना मिली थी। जहां शुक्रवार देर सांय जब वे परिजन के साथ खोजबीन लिए झाड़ियों की तरफ गए तब शव दिखाई पड़ा। इस विषय में एएसआई सुरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया की वीरवार को मृतक बलवीर के लापता होने की शिकायत आई थी। परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed