फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The BJRD cricket tournament will begin on the 31st in Pali village, with 24 teams participating.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली में बीजेआरडी क्रिकेट स्पर्धा 31 से, 24 टीमें होंगी शामिल

Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The BJRD cricket tournament will begin on the 31st in Pali village, with 24 teams participating.
महेंद्रगढ़। गांव पाली में परमहंस बाबा जयरामदास महाराज के 77वें मेले पर बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता व खेल महाकुंभ 31 दिसंबर से होंगी। आयोजक कमेटी की ओर से खेल स्पर्धाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजेआरडी कप में देशभर से 24 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के सचिव व स्टेडियम इंचार्ज संदीप तंवर ने बताया कि 31 दिसंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि अमित भारद्वाज रहेंगे। फाइनल के दौरान दिल्ली के निजी कंपनी के निदेशक वीके नांगलिया होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए पहले चार दिन का मुकाबले का शेड्यूल जारी की दिया गया है। महाकुंभ में आईपीएल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी टीमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यह टीमें होगी शामिल :
बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में 24 टीमों ने अपना पंजीकरण करा दिया गया है। इनमें जयपुर की पांच टीमें, गुरुग्राम व नंदगांव भिवानी की दो-दो टीमें, मुंबई, पंजाब पटियाला, सरहिंद पंजाब, नजफगढ़, ग्रेटर नोएडा, ढांसा बॉर्डर, बैंगलूरु, दिल्ली सहित अन्य टीमें शामिल है। 31 दिसंबर को महाकुंभ का शुभारंभ पर अंडर-16 बीजेआरडी पाली व गुरुग्राम के खिलाड़ियों के मध्य मुकाबला कराया जाएगा। वहीं एक से आठ जनवरी तक लीग के लिए कमेटी की ओर से शेड्यूल तय किया जा चुका है। नौ व दस जनवरी को क्वार्टर फाइनल, 11 जनवरी को सेमीफाइनल व 12 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में हरियाणवी कलाकार विश्वजीत चौधरी व मोहित सरकार की ओर हरियाणवी लोक गायक प्रस्तुति देंगे।

क्रिकेट महाकुंभ में ये होंगे पुरस्कार :
क्रिकेट में विजेता टीम को 2.1 लाख रुपये व आधा किलो चांदी का बीजेआरडी कप जबकि उपविजेता टीम को 1.21 लाख व 250 ग्राम चांदी का बीजेआरडी कप दिया जाएगा। क्रिकेट मैन ऑफ द सीरीज को बाइक दी जाएगी। क्रिकेट प्रथम व द्वितीय विजेता टीमों को चांदी के मेडल दिए जाएंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। मैन ऑफ द मैच फाइनल में 11 हजार व सेमीफाइनल में 5100 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ बेस्ट बॉलर व फिल्डर भी सम्मानित किए जाएंगे।
-----------------
ये रहेगा मुकाबले का शेड्यूल
एक जनवरी - बाबा हरिदास क्रिकेट एकेडमी नजफगढ़, कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी कुरुक्षेत्र, अमित पाली
दो जनवरी - बॉबी दोलतबाद, केजीएफ फतेह इंटरनेशनल क्रिकेट क्लब सरहिंद पंजाब, ढिल्लू स्वामी कोसली
तीन जनवरी - शहीद श्रीभगवान बास, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढ़ासा बॉर्डर, बीबीबी क्रिकेट क्लब जयपुर
चार जनवरी- बैंगलूरु फोर्स, डीएस क्रिकेट एकेडमी पटियाला, बीजेआरडी क्रिकेट एकेडमी पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed