फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The BJP weakened MNREGA as soon as it came to power: Hooda

भाजपा ने सत्ता में आते ही मनरेगा को किया कमजोर : हुड्डा

Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The BJP weakened MNREGA as soon as it came to power: Hooda
09jjrp07- विधायक आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
झज्जर।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनरेगा में बदलाव करके बीजेपी सरकार ने दलित, पिछड़े, गरीबों, ग्रामीणों और पंचायतों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। वह शुक्रवार को झज्जर विधायक गीता भुक्कल के निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शायराना अंदाज में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डाल-डाल पात, डाल-डाल जख्म ए चमन ये तो बता तेरा माली कौन......सरकार का माली प्रदेश का है या दिल्ली का या फिर है एक फूल दो माली।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह कादयान, गीता भुक्कल और कुलदीप वत्स समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आते मनरेगा को कमजोर करने में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, संसद में पूछे गए सवाल के जवाब से पता चला कि हरियाणा में 8 लाख से अधिक मनरेगा मजदूर पंजीकृत थे लेकिन 2024-25 में सरकार ने सिर्फ 2100 परिवारों को ही 100 दिन का काम दिया। यानी इस योजना को हरियाणा में बीजेपी पहले ही खत्म कर चुकी थी।
कहा कि कांग्रेस सरकार मनरेगा योजना महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज अभियान को आगे बढ़ाने वाली थी। इसमें मांग के आधार पर बजट का निर्धारण होता था। यानी इस कानून में बजट की कोई सीमा नहीं थी। तमाम राज्यों और जिलों, जितने लोग काम मांगते थे उन्हें काम देना होता था।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने एक बार फिर अपनी इस बात पर आपत्ति दर्ज करवाई कि एचपीएससी का चेयरमैन अन्य राज्य से बुलाकर नियुक्त किया गया है। वह प्रदेश की तमाम भर्तियों में गैर-हरियाणवियों को भर्ती कर रहे हैं।

एक साजिश के तहत स्थानीय बेरोजगार युवाओं के हकों पर डाका डाला जा रहा है जो ना-काबिले बर्दाश्त है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। इसके चलते अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज हरियाणा में करीब 60 गैंग सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed