{"_id":"65bd40015469cba0c4003b66","slug":"the-bike-parked-outside-the-house-was-set-on-fire-narnol-news-c-196-1-nnl1004-108982-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घर के बाहर खड़ी बाइक को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घर के बाहर खड़ी बाइक को किया आग के हवाले
Sat, 03 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
अटेली में खड़ी जली हुई बाइक।
मंडी अटेली। अटेली कस्बे में तहसील रोड पर वीरवार रात्रि घर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्तियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़ित मालिक ने अटेली थाने में शिकायत दी है।
बाइक के मालिक सेवानिवृत मास्टर हनुमान जांगिड़ ने बताया कि प्रतिदिन की तरह घर के साथ बाइक खड़ी कर सो गए। सुबह देखा तो उनकी बाइक मौके पर नहीं मिली। आसपास देखा तो घर से थोड़ी दूर उसकी बाइक जली हालत में खड़ी थी। असामाजिक तत्वों ने बाइक का ताला तोड़ कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। पीड़ित ने बताया कि यह बाइक वर्ष 2020 में खरीदी थी। वहीं बाइक की डिग्गी में जरूरी कागजात भी मौजूद थे, जो सभी जल गए। रात्रि के समय तेज धुंध व कोहरा के चलते वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जली हुई बाइक अटेली थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मिली है।
बाइक शुक्रवार सुबह जली हुई संदिग्ध हालात में मिली थी। जिसके बाद बाइक मालिक की शिकायत पर गहनता से जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में सम्मिलित पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-ब्रह्म प्रकाश, थाना प्रभारी, मंडी अटेली।