{"_id":"6afb41cad633c76e070a4897","slug":"the-authentic-robust-flavor-of-a-traditional-hearth-recreated-on-a-gas-stove-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131838-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गैस पर भारी चूल्हे के स्वाद की यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गैस पर भारी चूल्हे के स्वाद की यारी
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- महाराणा प्रताप चौक स्थित दुकान से लकड़ी खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। सर्दी ने दस्तक दी तो शहर के चूल्हे फिर सुलग उठे। गैस पर रोज खाना बनता है, मगर चूल्हे की सोंधी रोटी और तंदूर के धुएं वाले स्वाद की बात ही कुछ और है। यही यारी अब लकड़ी की टाल पर भीड़ बनकर दिख रही है। दुकानदारों के मुताबिक मांग करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है और टाल पर रौनक लौट आई है।
इसके चलते लकड़ी विक्रेताओं के पास ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदार सुधीर मित्तल ने बताया कि लकड़ी की मांग में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। एक माह में चार से पांच लाख रुपये तक का कारोबार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि शहर में चूल्हे में जलाने वाली लकड़ी 10 रुपये प्रति किलो, तंदूर के लिए 12 रुपये प्रति किलो और भट्ठी की लकड़ी 10 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके साथ-साथ कच्चा कोयला 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। सर्दी के मौसम में रोजाना औसतन 10 से 15 क्विंटल लकड़ी की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
...............
सर्दियों में घर पर चूल्हे में बनी रोटी खाने का अलग ही आनंद है। गैस पर खाना तो रोज बनता है लेकिन चूल्हे पर बनी रोटी का स्वाद अलग होता है। ठंड के मौसम में परिवार के लिए लकड़ी खरीदकर रख लेते हैं। -प्रदीप, ग्राहक, मालड़ा
.............
आज भी बहुत से घरों में चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। लकड़ी के दाम के हिसाब से लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। तंदूर में खाना बनाने वाले लोग भी लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं।-जीतू, ग्राहक, मालड़ा