फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The amendment made in the land acquisition law is anti-farmer: Atralal

भूमि अधिग्रहण कानून में किया गया संशोधन किसान विरोधी

Sun, 29 Aug 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The amendment made in the land acquisition law is anti-farmer: Atralal
मंडी अटेली, नारनौल। बहुजन समाज पार्टी प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में भूमि अधिग्रहण कानून में किए गए संशोधनों को किसान व आमजन विरोधी बताते हुए इनके खिलाफ आंदोलन करेगी। यह बात राज्य सरकार तथा प्रशासन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बसपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बसपा नेता एडवोकेट अतरलाल ने गांव गणियार, बजाड़, सुजापुर तथा चंदपुरा में लोगों से जनसंपर्क करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन संशोधनों से किसानों को भारी नुकसान होगा। सरकार की किसानों की जमीन छीनने की यह साजिश है। जिसे बसपा किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। आंदोलन के प्रथम चरण में आगामी 5 सितंबर से जिला के गांवों में किसान पंचायत आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल से भी किसानों के हितों को देखते हुए संशोधन बिल को वापस राज्य सरकार को भेजने की मांग की। इस मौके पर शेर सिंह यादव, भाग सिंह तंवर, राजबीर व ओमप्रकाश यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed