फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The accused was arrested with five country-made pistols and nine magazines

Mahendragarh-Narnaul News: पांच देसी पिस्टल और नौ मैगजीन के साथ आरोपी काबू

Thu, 27 Mar 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The accused was arrested with five country-made pistols and nine magazines
फोटो संख्या:56- अवैध ह​र्थियारों  के साथ आरोपी सीआईए महेंद्रगढ़ की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को सीआईए टीम ने पांच देसी पिस्टल व नौ मैगजीन के साथ काबू किया है। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा 27 फरवरी को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए थे।
विज्ञापन

इसी मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी शिवम निवासी गांधी कॉलोनी, मुरैना मध्य प्रदेश को पांच देसी पिस्टल व नौ मैगजीन के साथ काबू किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया व अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने 27 फरवरी को गांव मोड़ी-भोजावास सड़क से अपराधिक वारदात की फिराक में खड़े आठ आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम पड़तल बस स्टैंड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनिल निवासी मांदी, कुलदीप निवासी रतनपुरा थाना बानसूर, रजनीश निवासी चंदु निवाली ढाणी थाना बानसुर, राहुल व शुभम निवासी मांदी, शीलमधुर निवासी सुरानी, सुरेंद्र निवासी खटोटी थाना हरसोरा राजस्थान, संजय निवासी उनिंदा उस समय मारपीट, लूट व अन्य अनेक वारदातों में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अपनी गाड़ी वरना व स्कॉर्पियो में सवार होकर बोहका से मोड़ी-भोजावास सड़क पर खड़े लूट की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने डंडे, पिस्टल, देसी कट्टा, कारतूस बरामद किए थे। टीम ने सूचना पर आरोपियों को अवैध हथियारों, कारतूसों, डंडों के साथ काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। उसके बाद अब इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी शिवम निवासी गांधी कॉलोनी, मुरैना मध्य प्रदेश को पांच देसी पिस्टल व नौ मैगजीन के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed