{"_id":"62a38c584e82143dab5cf8c3","slug":"the-accused-of-taking-bribe-sent-to-jail-narnol-news-rtk649200775","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
नारनौल। रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में विजिलेंस टीम और भी छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गांव मूलौदी निवासी रवि कुमार को जमीन का पुराना इंतकाल रद्द करवाकर नया इंतकाल ऑनलाइन दर्ज करवाना था। इसके लिए वह तहसील कार्यालय में डीसी रेट पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह से मिला था। उसने उपरोक्त कार्य के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। रवि ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम नारनौल को दी थी। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से वीरवार को कंप्यूटर ऑपरेटर को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था।
वहीं निरीक्षक विजिलेंस विभाग नारनौल नवल किशोर शर्मा का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र सिंह को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायाधीश ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद