फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The 20-km route will be reconstructed at a cost of Rs 11 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: 20 किमी मार्ग का 11 करोड़ से होगा के पुनर्निर्माण

Thu, 18 Sep 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The 20-km route will be reconstructed at a cost of Rs 11 crore.
फोटो नंबर-24अटेली से महेंद्रगढ़ की ओर जाने वाला वाला जर्जर सड़क मार्ग। संवाद
सिहमा। महेंद्रगढ़ से दौगंड़ा होते हुए अटेली जाने वाले वाहन चालकों को अब गड्ढों से राहत मिलेगी। इस मार्ग को करीब 11 करोड़ रुपये खर्च कर दुरुस्त किया जाएगा। इसका पीडब्ल्यूडी की तरफ से टेंडर भी हो चुका है।
विज्ञापन

यह मार्ग करीब 20 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग के बनने से करीब 20 से 25 गांव को जाने वाली लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इसमें चामधेड़ा, बेरी, दौगंड़ा अहीर, कलवाड़ी, सिलारपुर, मोहनपुर, कटकई, गुजरवास, उंनिदा की ढाणी आदि गांव शामिल हैं। बता दें कि कुछ स्थानों पर सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती थी।
विज्ञापन

इस मार्ग पर महेंद्रगढ़ से अटेली तक बसों का भी संचालन होता है। अब यह मार्ग 18 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने से वाहन चालकों को महेंद्रगढ़ से अटेली आवागमन करने में 20 से 25 मिनट की बचत होगी। बता दें कि टूटे मार्ग को बनाने के लिए लंबे समय से वाहन चालक व स्थानीय लोग मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
महेंद्रगढ़ से अटेली जाने वाली सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। अब यह दोबारा बनने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। -राहुल यादव।
------------


अटेली से महेंद्रगढ़ जाने वाली सड़क पर यात्रा करने वाले वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे थे। इस मार्ग के बनने से 20 से 25 गांवों को फायदा पहुंचेगा।- राहुल सरपंच, खैराना।

----------
इस मार्ग के बनने की अब आस जगी है। इसको लेकर लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। अभी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं।-रणबीर सिंह, सरपंच बेगपुर।



---------

गड्ढों की वजह से आए दिन बाइक सवार गिर कर घायल हो जा रहे थे। अब दुपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चार पहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी नहीं होगी।- ओमप्रकाश चौहान गुजरवास।
----------


टूटी सड़क से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सड़क बनने की आस जगी है। इस मार्ग के बनने से वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। -हरिसिंह, सरपंच मोहम्मद पुर।


-----------
अटेली-महेंद्रगढ़ सड़क की हालत बेहद खराब है। अच्छी खबर है कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। सड़क बनने से न केवल यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। इस सड़क के सुधार से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।-डॉ. छत्रपाल वर्मा।



वर्जन:
महेंद्रगढ़ से अटेली मार्ग के पुर्ननिर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।-जितेंद्र कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed