फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thakur Jone Singh founded the village of Pali in the 14th century; his grandson became a renowned saint.

Mahendragarh-Narnaul News: 14वीं शताब्दी में ठाकुर जोन सिंह ने बसाया था गांव पाली, पोता हुआ प्रसिद्ध संत

Tue, 26 May 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thakur Jone Singh founded the village of Pali in the 14th century; his grandson became a renowned saint.
फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर
रबिन वर्मा/वेदप्रकाश शर्मा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। धार्मिक और शैक्षणिक विरासत के संगम ने गांव पाली को हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में पहचान दिलाई है। 1499 शताब्दी में चांदोली से आए ठाकुर जोनसिंह ने गांव पाली बसाया था। ठाकुर जोन सिंह के पोते प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास हुए। आज इनकी देशभर में बड़ी धार्मिक आस्था है।

ठाकुर जोन सिंह की सात संतानें हुईं और इसके बाद राजपूतों की संख्या बढ़ी। सदियों से गांव में एक ही होली मनाकर लोग सामाजिक एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। गांव की आबादी 13 हजार से अधिक है जबकि 6 हजार से अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव में पाली गांव की अहम भूमिका रहती है। राजनीतिक क्षेत्र में भी गांव के लोगों सक्रिय हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए तीन विद्यालय हैं। लोगों की एकता और आपसी सहयोग के कारण गांव में आज भी भारतीय परंपरा व संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय
हरियाणा का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली गांव में ही है। इसकी स्थापना केंद्र सरकार की ओर से साल 2008 में की गई थी जो लगभग 484 एकड़ में फैला है। यहां देश-विदेश के छात्र उच्च शिक्षा, जैसे ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और रिसर्च करने आते हैं। गांव में स्थित होने के बावजूद इस कैंपस में आधुनिक लैब, बड़ी लाइब्रेरी और बेहतरीन हॉस्टल जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह यूनिवर्सिटी ग्रामीण इलाके में शिक्षा का स्तर सुधारने और युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने में बड़ी भूमिका निभा रही है।
बाबा जयरामदास की तपोभूमि है पाली
गांव को बाबा जयरामदास की तपोभूमि कहा जाता है और 1900 से 1942 तक बाबा जयरामदास ने यहीं पर तपस्या की थी। विशेष बात यह है कि बाबा जयरामदास भी गांव के संस्थापक जोनसिंह के बेटे गोविंद सिंह के पुत्र थे। उनके समाधि स्थल के नजदीक 1980 में शुरू हुई क्रिकेट स्पर्धा अब आईपीएल की तर्ज पर होती है जिसमें देशभर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होते हैं।
---------------
ग्रामीण बोले-पाली महेंद्रगढ़ का काशीधाम
बॉक्स

गांव को ठाकुर जोन सिंह ने 1499 सदी में बसाया था और उनके सात बेटों से ही राजपूत वंश आगे बढ़ा। गांव में सभी बिरादरी के लोग आपस में मिलकर रहते हैं और भारतीय धार्मिक व सामाजिक परंपरा को ग्रामीण संजोय हुए हैं।-देशराज फौजी, सरपंच
बॉक्स
गांव की चारों दिशाओं में मंदिर बने हुए हैं और मध्य में दादी सती माता का मंदिर है। इसके साथ ही चारों दिशाओं में हर बिरादरी के लिए मोक्ष धाम बनाए गए हैं। बीजेआरडी खेल स्टेडियम में हर साल बाबा की स्मृति में आईपीएल की तर्ज पर टूर्नामेंट किया जाता है।-राजेश कुमार, ग्रामीण
बॉक्स
गांव में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित होने से शिक्षा के क्षेत्र में नए द्वार खुले हैं।साथ ही निजी शैक्षणिक संस्थान खुलने से भी प्रदेश के युवाओं को मंच मिला है। गांव में दो बार पीएम मोदी, एक बार अमित शाह, सीजेआई सूर्यकांत, हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सील नागू भी पाली में आ चुके हैं।-प्रीतम तंवर, ग्रामीण
बॉक्स
गांव के 80 फीसदी लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। साथ ही कुछ लोग स्वयं दुकान आदि किए हुए हैं और कुछ नौकरीपेशा लोग हैं। गांव में हर घर में एक या दो लोग सैनिक हैं। हकेंवि की स्थापना से ही गांव के लोगों को रोजगार मिला है।-अमर सिंह, ग्रामीण

----------
गांव एक नजर में...
- 13 हजार से अधिक आबादी
- 6 हजार से अधिक मतदाता
- 19 वार्ड
- तीन राजकीय व तीन निजी विद्यालय
- एक पीएचसी व एक पशु अस्पताल
- 14 जोहड़(बामण आला जोहड़, भैयां आला जोहड़, सूद वाला जोहड़)
- चारों दिशाओं में मंदिर व मोक्ष धाम

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

फोटो संख्या:60- प्रीतम तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed